script

बाढ़ से आशियानें खोने वाले पीडि़तों को बांटे 1230 टीन के चद्दर

locationबूंदीPublished: Oct 12, 2019 08:54:45 pm

उपखण्ड क्षेत्र में बीते दिनों चंबल नदी के नीचले इलाकों में आई बाढ़ में अपने आशियाने खो चुके पीडि़तों की मदद के लिए लोकसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीन के चद्दर वितरण कर राहत पहुंचाई।

बाढ़ से आशियानें खोने वाले पीडि़तों को बांटे 1230 टीन के चद्दर

बाढ़ से आशियानें खोने वाले पीडि़तों को बांटे 1230 टीन के चद्दर

कापरेन. उपखण्ड क्षेत्र में बीते दिनों चंबल नदी के नीचले इलाकों में आई बाढ़ में अपने आशियाने खो चुके पीडि़तों की मदद के लिए लोकसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीन के चद्दर वितरण कर राहत पहुंचाई। बाढ़ पीडि़तों को वितरण 1230 टीन के चद्दर वितरण किए गए। कस्बे के राइस मिल परिसर में लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंदन कहार, पूर्व विधायक हीरालाल नागर सहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बालोद पंचायत के डोलर, रोटेदा, घाट का बराना आदि गांवों के 246 बाढ़ पीडि़त परिवारों को कुल 1230 टीन के चद्दर वितरण किए। इस दौरान कमेटी बनाकर प्रत्येक परिवार को 5-5 टीन के चद्दरों का वितरण किया गया। वही पापड़ी में 287 परिवारों को कुल 1435 टीन के चद्दरों का वितरण किया गया। टीन के चद्दर पाकर बाढ़ में अपना आशियाना खो चुके बाढ़ पीडि़तों के चेहरे खिल गए। बाढ़ पीडि़तों ने कहा कि अब अपना आशियाना फिर से बनायेंगे। अब खुले आसमान के नीचे रात नही गुजारनी पड़ेगी। पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि हम आपके आंसू पूरे नही पोंछ सकते लेकिन दर्द कुछ कम कर सके ऐसा प्रयास किया गया हैं। मानवीय संवेदना को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने बिरला ने स्थिति को देखते हुए कोटा में चर्चा कर एक परिवार को 5 चद्दर की व्यवस्था की हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली मदद अलग होगी। साथ ही जो लोग अलग जगह शिफ्ट होना चाहते हैं। उनके लिए भी जिला कलक्टर को निर्देश दिए हैं। अब ऐसी जगह घर बनाओ जिससे आगे ऐसी समस्या का सामना नही करना पड़े।

ट्रेंडिंग वीडियो