scriptउपखंड प्रशासन ने घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Subdivision administration,Door to do | Patrika News

उपखंड प्रशासन ने घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री

locationबूंदीPublished: Mar 26, 2020 09:32:42 pm

हिण्डोली. कस्बे में जरूरतमंदों के लिए गुरुवार दोपहर को उपखंड प्रशासन ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

उपखंड प्रशासन ने घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री

उपखंड प्रशासन ने घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री

उपखंड प्रशासन ने घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री
हिण्डोली. कस्बे में जरूरतमंदों के लिए गुरुवार दोपहर को उपखंड प्रशासन ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार केसरी सिंह, विकास अधिकारी मोहनलाल मीणा खाद्य सामग्री के पैकेट लेकर पहुंचे। खाना पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी छा गई। इधर, विदिशा नगर के संचालक मुकेश सुवालका ने दिहाडी मजदूरों को खाद्य सामग्री मुहैया करवाने के लिए गुरुवार को उपखंड अधिकारी को 21 हजार रुपए सौंपे। इस दौरान गिरिराज सुवालका, पप्पू गुर्जर मौजूद थे।
बीजासन माता विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह हाडा ने जरूरतमंदों के लिए भोजन के लिए लाखेरी उपखंड अधिकारी जनक सिंह को 50 हजार रुपए सौंपे। समिति की ओर से भोजन के 50 पैकेट प्रतिदिन प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। श्याम मित्र मंडल ने भी लोगों ने भोजन के पैकेट बांटे।


मदद के लिए उठे हाथ
केशवरायपाटन. सामाजिक संगठनों ने अपने घरों से खाने के पैकेट बनाकर प्रभावित लोगों को पहुंचाने शुरू कर दिए।भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने गरीब लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिन गरीब परिवारों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया उन्हें आटा-दाल उपलब्ध कराया। पार्षद मुकेश चंदेल के नेतृत्व में खाद्य सामग्री वितरण की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो