scriptswarnim bharat, #BeCleanGoGreen : महाशिवरात्रि पर लिया स्वच्छता का संकल्प | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Swarnim Bharat, Mahashivratri, Clea | Patrika News

swarnim bharat, #BeCleanGoGreen : महाशिवरात्रि पर लिया स्वच्छता का संकल्प

locationबूंदीPublished: Feb 22, 2020 11:07:37 am

Submitted by:

Narendra Agarwal

कस्बे सहित आस-पास के गांवों में महाशिवरात्रि की धूम रही। सुबह से ही शिवालयों में पूजा अर्चना की गई। लोगों ने जलाभिषेक किया।

swarnim bharat, #BeCleanGoGreen : महाशिवरात्रि पर लिया स्वच्छता का संकल्प

swarnim bharat, #BeCleanGoGreen : महाशिवरात्रि पर लिया स्वच्छता का संकल्प

बडाखेडा. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में महाशिवरात्रि की धूम रही। सुबह से ही शिवालयों में पूजा अर्चना की गई। लोगों ने जलाभिषेक किया। पादेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने स्वर्णिम भारत अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली। श्रद्धालुओं को प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश की गई। इस दौरान पादेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति सदस्य मौजूद थे।

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ
बूंदी. शहर के मोची बाजार स्थितसंत निरंकारी भवन में शुक्रवार को सत्संग हुआ। जिसमें संत किशन चंद के प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में खुशी का अभाव हो गया। जिसका कारण गुरमत की कमी, जो गुरमत में रहते हैं वह कभी उदास नहीं रहते।
संत इस दुनिया में मेहमान बनकर रहते हैं तन-मन-धन को ईश्वर का समझकर उसका सदुपयोग करते हैं और हमेशा आनंद में रहते हैं। आयोजन से जुड़े महेश चांदवानी ने बताया बाबा हरदेव सिंह महाराज की 6 6 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संत निरंकारी चैरिट्रेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को सुबह 7 से 9.30 बजे तक सामान्य चिकित्सालय में श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद 10.30 से 12.30 बजे तक देवपुरा स्थित सत्संग भवन में सत्संग होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो