बूंदी

झील के बीच टापू को सौंदर्यींकरण की दरकार

कस्बे की राम सागर झील में स्थित टापूओं को सौंदर्यींकरण की दरकार है। जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थित राम सागर झील अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। झील के अंदर बने दो टापू का महत्व काफी प्राचीन है।

बूंदीJun 12, 2021 / 09:47 pm

पंकज जोशी

झील के बीच टापू को सौंदर्यींकरण की दरकार

झील के बीच टापू को सौंदर्यींकरण की दरकार
किशोर सागर की तर्ज पर हो झील का विकास
हिण्डोली. कस्बे की राम सागर झील में स्थित टापूओं को सौंदर्यींकरण की दरकार है। जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थित राम सागर झील अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। झील के अंदर बने दो टापू का महत्व काफी प्राचीन है। बुजुर्ग लोगों का मानना है कि रियासतकाल पर यहां पर शाही लोग शिकार करने आते तो वे टापुओं पर बैठकर शिकार करते थे। यहां पर वर्तमान में टापू हरियाली से आच्छादित है। पंचायत द्वारा टापू की साफ-सफाई कर रोशनी की व्यवस्था करें एवं हेरिटेज लुक दें तो अलग से निखार आ सकता है। कस्बे के लोगों के माने तो दोनों टापूओं की सफाई कर यहां पर किशोर सागर तर्ज पर विकसित किया जा सकता हैं, जिससे झील की सुंदरता में चार चांद लग सकते हैं। यहां पर वर्ष 2003 से पहले झील का नजारा मनोरम था लेकिन ग्राम पंचायत के अधीन झील देने के बाद पंचायत द्वारा झील की उपेक्षा की जा रही है। कस्बे के युवा चिराग नकलक, परमेश्वर सैनी का कहना है कि गर्मी में झील में पानी कम होता है, ऐसे में दोनों टापूओं पर आवाजाही में सुविधा रहती है। ग्राम पंचायत को टापू की साफ-सफाई कर वहां पर रोशनी की व्यवस्था करवानी चाहिए। साथ में बजट स्वीकृत कर पाल बाग से टापू के बीच एक सेतु बनाया जाए ताकि लोगों के पिकनिक स्पॉट बन सके।

Home / Bundi / झील के बीच टापू को सौंदर्यींकरण की दरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.