scriptसूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ , नकदी व जेवरात चुराए | Bundi News, Bundi Rajasthan News, theft, police, crime, heard house, c | Patrika News

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ , नकदी व जेवरात चुराए

locationबूंदीPublished: Jul 30, 2020 12:16:34 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

नगरपालिका क्षेत्र के ठिमली गांव में मंगलवार रात को बुजुर्ग महिला भेरी बाई के सूने मकान से ताला तोडकऱ अज्ञात बदमाश 4 हजार 5 सौ रुपए नकद व जेवरात चुराकर ले गए। महिला भेरी बाई ने बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती थी।

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ , नकदी व जेवरात चुराए

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ , नकदी व जेवरात चुराए

कापरेन. नगरपालिका क्षेत्र के ठिमली गांव में मंगलवार रात को बुजुर्ग महिला भेरी बाई के सूने मकान से ताला तोडकऱ अज्ञात बदमाश 4 हजार 5 सौ रुपए नकद व जेवरात चुराकर ले गए। महिला भेरी बाई ने बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार रात को 9 बजे करीब अपने छोटे पुत्र शंभूलाल के मकान पर बेटा व बहू के नहीं होने से बच्चों के पास सोने चली गई। बुधवार को सुबह 10 बजे करीब वापस आई तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। बक्से में रखे कपड़े, सामान फैला हुआ मिला। बक्से में रखे नकदी और जेवरात नहीं मिलने पर महिला ने ग्रामीणों को इक_ा किया और थाने में पहुंच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि बदमाश 4 हजार 5 सौ रुपए नकद, एक जोड़ी चांदी की बिछियां व सोने का मंगलसूत्र ले गए।

सिक्के मिले
देई. कस्बे के नए बस स्टैण्ड पर बुधवार को दस व पांच रुपए के करीब 400 रुपए के सिक्के मिले। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और सिक्के लेकर आई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बच्चों ने बताया कि एक साधु वेश में कोई व्यक्ति सिक्के व नोट फैंकता हुआ जा रहा था। इसके बाद वहां पर लोग देखने पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो