बूंदी

अस्थियों का विसर्जन करने 2 बसों से कल होंगे रवाना

कोविड की इस दूसरी लहर में जब अपने भी दूरियां बना रहे वहीं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता 19 जून को अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने बूंदी से रवाना होंगे। इस दौरान मृतक की अस्थियां लेकर जाने वाले एक परिजन को भी साथ लेकर जाएंगे। यह पुनित कार्य नि:शुल्क होगा।

बूंदीJun 18, 2021 / 08:52 pm

पंकज जोशी

अस्थियों का विसर्जन करने 2 बसों से कल होंगे रवाना

अस्थियों का विसर्जन करने 2 बसों से कल होंगे रवाना
बूंदी से जाएंगे विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता
आज और जमा करेंगे अस्थियां, गंगा दशमी पर गंगा में करेंगे विसर्जित
बूंदी. कोविड की इस दूसरी लहर में जब अपने भी दूरियां बना रहे वहीं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता 19 जून को अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने बूंदी से रवाना होंगे। इस दौरान मृतक की अस्थियां लेकर जाने वाले एक परिजन को भी साथ लेकर जाएंगे। यह पुनित कार्य नि:शुल्क होगा।
राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय किया था। कोविड महामारी ने कई लोगों की जिंदगी लील ली। कुछ की अन्य बीमारियों से जान चली गई। ऐसे में मृतकों की अस्थियां हरिद्वार गंगा मां में प्रभावित करने जाना मुश्किल हो गया था। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता आगे आए। सारी व्यवस्थाएं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक संस्थाओं से मिलकर जुटाई। अस्थियां लेकर जाने वाले परिजनों के लिए सारी व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई और जिलेभर से अस्थियां एकत्र की गई।
विहिप के जिला उपाध्यक्ष महेश जिंदल ने बताया कि 19 जून को 2 बसों से बूंदी से रवाना होंगे। एक अस्थि कलश के साथ एक परिजन को भी साथ लेकर आएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। अस्थियां शुक्रवार को और जमा करेंगे। इस महामारी के दौर में इससे बढकऱ कोई पुनित कार्य नहीं हो सकता। अस्थियों को 20 जून यानी गंगा दशमी के पवित्र दिन गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए की गई जो हरिद्वार जाने में असमर्थ हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.