script

नगरपालिका को हुई दस लाख से अधिक की आय

locationबूंदीPublished: Jan 21, 2021 08:50:19 pm

नगरपालिका में पार्षद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से अदेय प्रमाण पत्र जारी करने से पहले बकाया करों की राशि जमा करवाकर नैनवां नगरपालिका दस लाख 35 हजार रुपए की रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है।

नगरपालिका को हुई दस लाख से अधिक की आय

नगरपालिका को हुई दस लाख से अधिक की आय

नगरपालिका को हुई दस लाख से अधिक की आय
नामांकन के लिए अदेय प्रमाण पत्र लेने वालों से वसूला बकाया
नैनवां. नगरपालिका में पार्षद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से अदेय प्रमाण पत्र जारी करने से पहले बकाया करों की राशि जमा करवाकर नैनवां नगरपालिका दस लाख 35 हजार रुपए की रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। नगरपालिका में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 121 लोगों को अदेय प्रमाण जारी किए थे। अदेय प्रमाण पत्र लेने आए लोगों में अन्य प्रकार का कर भी बकाया चल रहा था। अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अन्य प्रकार के करों की बकाया राशि भी वसूली गई। जिससे नगरपालिका की निजी आय में बड़ा इजाफा हुआ है। अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी ने बताया कि नगरपालिका में अदेय प्रमाण पत्र जारी करने का प्रति आवेदक पांच सौ रुपए की राशि तय की गई थी। 121 लोगों के अदेय प्रमाण पत्र जारी होने से 60 हजार 500 रुपए की आय हुई है। सबसे ज्यादा आय ऑडिट पैरा की बकाया राशि से हुई ऑडिट पैरा की बकाया राशि के रूप में पांच लाख 92 हजार 450 रुपए की आय हुई है। इसके अलावा कचरा संग्रहण कर के रूप में 120 आवेदकों द्वारा तीन लाख 12 हजार रुपए की राशि जमा कराने व नगरीय विकास कर के रूप में 70 हजार रुपए की आय हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो