script‘आज बिरज में होली रे रसिया…’ | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Today in,Sparse,Holi ray,sentimental | Patrika News

‘आज बिरज में होली रे रसिया…’

locationबूंदीPublished: Feb 24, 2020 01:01:11 pm

बालचंद पाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर में रविवार को दाधीच महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया।महिलाओं ने ‘रंग मत डाले रे…’, ‘होली खेलो गजानन…’, ‘आज बिरज में होली रे रसिया…’ गीतों पर ठाकुरजी को रिझाया।

‘आज बिरज में होली रे रसिया...’

‘आज बिरज में होली रे रसिया…’

‘आज बिरज में होली रे रसिया…’
बूंदी. बालचंद पाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर में रविवार को दाधीच महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया।महिलाओं ने ‘रंग मत डाले रे…’, ‘होली खेलो गजानन…’, ‘आज बिरज में होली रे रसिया…’ गीतों पर ठाकुरजी को रिझाया। सजेधजे परिधान में आई महिलाओं ने एक-दूसरों के गुलाललगाया।इसके बाद भजनों पर सामूहिक रूप से होली खेली। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। गिल्ली डंडा में मोनिका प्रथम, कमलेश व दीपिका द्वितीय, माला बदल खेल में कमलेश व सोना प्रथम, बृजेश नंदिनी, आशा व राधिक द्वितीय रही। इस दौरानमंडल अध्यक्ष सुलोचना दौराश्री, प्रमिला प्रेमलता, शशि दाधीच, आशा दाधीच, बृजबाला आदिमौजूद रही।
वही शहर के बालचंद पाड़ा स्थित गौतम भवन में श्रीश्याम परिवार बूंदी द्वारा श्याम भजन संध्या और रंग रंगीला फागोत्सव मनाया गया। इसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया व बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई। कोटा से आए कलाकार नितेश मोरवाल व पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। सर्वप्रथम नितेश मोरवाल द्वारा गणेश वंदना उसके बाद शिवकांत गौतम व अमित शर्मा द्वारा भजनों से बाबा को रिझाया गया व तरह-तरह की पुष्प एवं इत्र वर्षा की गई। इस दौरान गुलाल से होली तथा रंग रंगीला फागोत्सव मनाया गया। भजन संध्या में काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। लोगों ने भजनों पर नृत्य भी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो