बूंदी

सजाई रंगोली,मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

मतदाता जागरू कता के लिए की जा रही गतिविधियों के तहत बुधवार को जगह-जगह रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

बूंदीNov 25, 2021 / 05:57 pm

Narendra Agarwal

सजाई रंगोली,मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

बूंदी. मतदाता जागरू कता के लिए की जा रही गतिविधियों के तहत बुधवार को जगह-जगह रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला कलक्टर रेणू जयपाल ने कलक्ट्रेट परिसर में बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया और इनकी सराहना की।
जिला परिषद के मुख्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने 29 नवम्बर तक चलाए जा रहे मतदाता सप्ताह के बारे में गतिविधियों की जानकारी दी। रंगोली पंचायत समिति, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा निजी संस्थान के सहयोग से सजाई गई। जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकास नगर, सूर्यमल मिश्रण चौराहा, अंहिसा सर्किल पर भी रंगोली सजाई गई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता कल
26 को निबन्ध लेखन प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित किसी विषय पर संस्थाप्रधान माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं निजी शिक्षण संस्थाएं की ओर से संपादित होगी। निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में अपने स्तर पर मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को भामाशाहों के माध्यम से सम्मानित करेंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.