scriptपानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ मार्ग जाम | Bundi news, Bundi rajasthan news, Water,Problem,Women,Road,jam | Patrika News

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ मार्ग जाम

locationबूंदीPublished: Oct 09, 2019 01:01:32 pm

केशवरायपाटन कस्बे के तीन वार्डों में हो रही पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का रोष फुट पड़ा।

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ मार्ग जाम

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ मार्ग जाम

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक़ मार्ग जाम
केशवरायपाटन कस्बे के तीन वार्डों में हो रही पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का रोष फुट पड़ा। महिलाएं सुबह घरों से खाली बर्तन लेकर मात्रा हनुमान मंदिर के पास पहुंची। जहां पर खाली बर्तनों के साथ केशवरायपाटन माधवराजपुरा सडक़ पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि वार्डों में आठ दिन से पेयजल की किल्ïलत बनी हुई है। वही जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया गया। इससे परेशान होकर महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर जाम लगाकर रोष प्रकट किया। सडक़ पर जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे व जाम लगा रही महिलाओं से समझाईश की। लेकिन क्षेत्र की महिलाओं का कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक जाम नहीं हटाएंगी। वही महिलाएं जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात करती रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो