scriptमहिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Women, Officers, Meeting, Voice, Leg | Patrika News

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने

locationबूंदीPublished: Oct 28, 2020 01:01:16 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

रजलावता ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सभागार में मंगलवार को ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम के तहत महिलाओं की जागरूकता सभा का आयोजन किया।

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने

नैनवां. रजलावता ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सभागार में मंगलवार को ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम के तहत महिलाओं की जागरूकता सभा का आयोजन किया। सभा में थानाधिकारी रामलाल मीणा ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। यूनिसेफ के जिला समन्वयक मांगीलाल शेखर, महिला शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रियंका नरूका, प्रबंधक रानू खंडेलवाल, श्रीनारायण सेवा संस्थान बूंदी के निदेशक रामसिंह ने भी महिलाओं के अधिकारों के साथ उनकी सुरक्षा व संरक्षण सम्बंधी कानूनों की जानकारियां दी। रजलावता पंचायत के सरपंच रामस्वरूप बिल्डर, ग्राम विकास अधिकारी रामप्रकाश नागर, महिला वार्ड पंच, महिला शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों के साथ अन्य महिहलाओं ने भाग लिया।
रैली निकाली
केशवरायपाटन. नगर पालिका के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बे में नो मास्क नो एन्ट्री जन आन्दोलन के तहत कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए वार्ड नं. 3, 5, 6 में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 970 मास्क वितरित किए व 550 स्टीकर लगाए। इस अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत समझाइश की गई। कार्यकम में वैभव प्रताप सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर, पुनित टेलर टीम लीडर एनजीओ सृजन सेवा संस्था, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा शर्मा, रूकसाना चिश्ती, निशा वर्मा, आशा कार्यकर्ता निकलेश, बबिता शर्मा, सुनिता मीणा, मन्जू राठौर, सुलोचना ने भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो