scriptमहिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पेयजल संकट को लेकर जताया रोष | Bundi News, Bundi Rajasthan News,women protested,on water crisis,expre | Patrika News

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पेयजल संकट को लेकर जताया रोष

locationबूंदीPublished: Sep 23, 2021 06:47:49 pm

कस्बे के वार्ड संख्या 22 व 23 में पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर माधोराजपुरा रास्ते में जाम लगा दिया।

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पेयजल संकट को लेकर जताया रोष

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पेयजल संकट को लेकर जताया रोष

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पेयजल संकट को लेकर जताया रोष
केशवरायपाटन. कस्बे के वार्ड संख्या 22 व 23 में पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर माधोराजपुरा रास्ते में जाम लगा दिया। वार्ड के लोगों ने बताया कि दोनों वार्डो में पिछले 3 दिन से पेयजल सप्लाई बिगड़ी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता को अवगत कराया, लेकिन इस बारे में ध्यान नहीं दिया गया। नाराज महिलाओं ने सुबह 10 बाद मात्रा रोड पर प्रदर्शन कर रास्ते में अवरोधक लगा कर रास्ता बंद कर दिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष राजविंता गोचर के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। भाजपा नेता गणेश गुर्जर व वार्ड के लियाकत अली ने बताया कि दोनों वार्ड में लम्बे समय से पेयजल संकट बना हुआ है।
प्रदर्शन के बाद कनिष्ठ अभियंता अंजली मीणा ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उपखंड अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर कनिष्ठ अभियंता को समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए हैं। वार्ड में आने वाली समस्याओं का स्थाई समाधान करने को कहा है। सिंह ने बताया कि वार्ड में मंगलवार शाम को पेयजल सप्लाई नहीं हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो