काम नहीं मिला तो महिला श्रमिकों ने अटल सेवा केंद्र पर किया प्रदर्शन
मनरेगा में काम नहीं मिलने से नाराज करीब तीन दर्जन महिला श्रमिकों ने नमाना अटल सेवा केंद्र पर शनिवार सुबह हंगामा कर दिया।

नमाना. मनरेगा में काम नहीं मिलने से नाराज करीब तीन दर्जन महिला श्रमिकों ने नमाना अटल सेवा केंद्र पर शनिवार सुबह हंगामा कर दिया। श्रमिकों की मांग थी कि उन्हें पिछले कई महीनों से योजना के तहत रोजगार नहीं मिला है।
महिला श्रमिकों का आक्रोश बढ़ता देख पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कंवर मौके पर पहुंची और जल्दी ही कार्य शुरू दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर श्रमिकों ने हंगामा शांत किया। श्रमिक मंजू छोटा, मनोहर, सुशीला, कंचन बाई सहित 4 दर्जन महिलाओं ने बताया कि पिछले कई महीनों से हमे मनरेगा योजना के तहत कार्य नहीं मिला है। कार्य की मांग को लेकर कई बार सरपंच व सचिव को अवगत करा चुके हैं, लेकिन काम उपलब्ध नहीं कराया गया। कई महीनों से बेरोजगार बैठे हुए हैं। जिससे आर्थिक संकट पैदा होने लगा है। इसी की मांग को लेकर सभी महिलाएं शनिवार सुबह 11 बजे सभी महिलाएं इक_ा होकर अटल सेवा केंद्र पर पहुंची और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंचायत सचिव व सरपंच का इंतजार करने लगी, लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कंवर पहुंची और सात दिन में काम दिलाने का आश्वासन दिया इस पर महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
मनरेगा योजना के तहत चार कार्य स्वीकृति के लिए भेज रखे हैं। जल्दी ही कार्य स्वीकृत होते ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा। पंचायत का उद्देश्य सभी महिलाओं को रोजगार देना है।
मुझिफ रहमान, सचिव ग्राम पंचायत नमाना।
मनरेगा में काम की मांग को लेकर महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र पर प्रदर्शन किया था। इसकी जानकारी मुझे लगी। मैं मौके पर गई। महिलाओं को सात दिन में कार्य उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मैंने जिला परिषद में बात कर जल्दी कार्य स्वीकृति की मांग की है।
लक्ष्मी कंवर पंचायत समिति सदस्य बूंदी
अब पाइए अपने शहर ( Bundi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज