बूंदी

कार्यशाला में बालिकाओं ने आत्मरक्षा विधियों का प्रदर्शन किया

महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रमों की शृंखला में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरूंधन में एक दिवसीय बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बूंदीJan 22, 2021 / 09:56 pm

Narendra Agarwal

कार्यशाला में बालिकाओं ने आत्मरक्षा विधियों का प्रदर्शन किया

बरुन्धन. महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रमों की शृंखला में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरूंधन में एक दिवसीय बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत बालिकाओं ने आत्मरक्षा विधियों का प्रदर्शन किया। रंगोली व पोस्टर निर्माण के साथ बाल विवाह के विरुद्ध लघु नाटिका का मंचन किया व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वेबीनार में सहभागिता की। कार्यशाला में सरपंच भारती शर्मा मुख्य अतिथि थी। अध्यक्षता प्राचार्य मोहम्मद अशफाक गौरी ने की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े सर्वेश तिवारी मुख्य वक्ता थे। उमंग फ्री बीइंग मी वॉल अभियान प्रभारी व ज्ञानार्थ संयोजक शोभा कंवर के नेतृत्व में बालिकाओं ने बाल विवाह पर लघु नाटिका का मंचन किया। इस दौरान महिला शक्ति केंद्र समन्वयक अर्पिता शर्मा व सपना कटारा आदि मौजूद थे।

 

दाधीच महिला मंडल ने बांटे स्वेटर
बूंदी. दाधीच महिला मंडल ने गुरुवार को ढाकणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वेटर वितरित किए। आयोजन के दौरान शशि, रश्मि, अलका, रेखा, अर्चना, अरुणा, कुसुम, स्वाति, कल्पना, सुनीता, कमलेश, दीप्ति, किरण ने 30 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर मंडल अध्यक्ष डॉ. सुलोचना शर्मा ने बच्चों को हेल्प लाइन नम्बर के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाध्यापक तेजमल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दिनेश दाधीच, लोकेश दाधीच, मेहुल दाधीच आदि मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.