भाजपा जिलाध्यक्ष एव विधायक ने बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
कापरेन. नगरपालिका परिसर पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा एवं क्षेत्रीय विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाई। इस दौरान विधायक मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरा हो चुका है। मोदी सरकार के कार्यक्रम देश का स्वाभिमान वापस लौटा हैं। जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं स्वाभिमान को लेकर मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, रामबाबू शर्मा,पालिकाध्यक्ष मुकेश मीणा आदि मौजूद रहे।