scriptपुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान | Bundi News, Rajasthan News, Honor, Policeman, Registration, Umang, Ins | Patrika News

पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

locationबूंदीPublished: May 17, 2020 10:02:07 am

Submitted by:

Narendra Agarwal

नई उमंग संस्थान से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को यहां पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

बूंदी. नई उमंग संस्थान से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को यहां पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान अध्यक्ष शारदा नामा, राधा माहेश्वरी, लीला सोमाणी, कृष्णा नामा, रुक्मणि जाजू, रजनी आनंद आदि मौजूद थे।
पंजीयन कराना हुआ महंगा
लाखेरी. मकान जमीन जायदाद के क्रय विक्रय के दौरान पंजीयन कराना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर स्टाम्प डयूटी पर अतिरिक्त लगने वाला गोरक्षा शुल्क अधिभार में वृद्धि कर दी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेशों के तहत स्टाम्प डयूटी पर गाय और उसकी नस्ल के संरक्षण, संवद्र्धन, प्राकृतिक एवं मानवीय निर्मित आपदाओं के निवारण के लिए लगने वाला सरचार्ज 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। इससे पंजीयन कराना, इकरारनामा लिखाना, गोदनामा, हकत्याग, वसीयत, निर्माण कार्यों में लगने वाले स्टाम्प शुल्क व शपथपत्र आदि पर 10 प्रतिशत राशि ज्यादा लगेगी। पूर्व में सौ रुपए के स्टाम्प पर 20 रुपए सरचार्ज लगता था, जो अब 30 रुपए लगेगा। इसी प्रकार अन्य समस्त कार्य जिनपर स्टाम्प शुल्क लगता था, वहां पर प्रति 100 रुपए स्टाम्प शुल्क पर 10 रुपए की वृद्धि हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो