scriptबूंदी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने में जुटा प्रशासन | Bundi Settling Day Memorial Administration | Patrika News

बूंदी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने में जुटा प्रशासन

locationबूंदीPublished: Jun 16, 2018 12:29:06 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

जिला कलक्टर महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बूंदी का स्थापना दिवस ऐतिहासिक दिन है।

Bundi Settling Day Memorial Administration

बूंदी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने में जुटा प्रशासन

बूंदी. जिला कलक्टर महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बूंदी का स्थापना दिवस ऐतिहासिक दिन है। उल्लास के साथ इस ऐतिहासिक दिन को बनाया जाए। इसमें सभी की भागीदारी हो।
जिला कलक्टर शुक्रवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में 24 जून को बूंदी स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 777वां स्थापना दिवस का संयोग कई वर्षों के बाद बना है। इसलिए इसका अपने आप में अलग महत्व है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि इसमें सभी विभागों की भागीदारी हो। स्वयं सेवी संस्थाओं को भी जोड़े। बूंदी स्थापना दिवस पर हैरिटेज वॉक निकाली जाएगी। हैरिटेज वॉक गढ़ से शुरू होकर खेल संकुल पहुंचेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि वॉक में शहरवासी भी शामिल हो।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग)ममता तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, उपखंड अधिकारी दिवांशु शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तोमर, इंटेक संयोजक विजयराज सिंह हाड़ा,जिला कोषाधिकारी शंभूदयाल श्रीगौड, संस्कृति संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय, पुरुषोत्तम लाल पारीक, बूंदी ब्रश संस्था के नंद शर्मा आदि मौजूद थे।

रोपेंगे 777 पौधे
खेल संकुल परिसर में स्थापना दिवस पर 777 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए विभागों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिला कलक्टर ने कहा पौधारोपण से लेकर इनके संरक्षण तक की जिम्मेदारी तय करें। ताकि शहर सहित आसपास का क्षेत्र हराभरा हो सके।

आर्ट गैलेरी में सजेगी चित्रकला प्रदर्शनी
कार्यक्रमों की शृंखला में आर्ट गैलेरी में चित्रकला प्रदर्शनी सजेगी। बूंदी ब्रश संस्थान के सहयोग से यह आयोजन होगा। प्रदर्शनी में बूंदी के दर्शनीय एवं ऐतिहासिक चित्रों का समावेश किया जाएगा। जिले में चित्रशेली को लेकर पर्यटकों व आमजन द्वारा काफी सराहा जाता है। ऐसे में इस कार्यक्रम में इसका भी समावेश किया गया है। चित्रशैली को लेकर शहर में काफी उत्साह बना हुआ है। स्थापना दिवस की तैयारियों में लोग जुटे है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो