बूंदी

केशव मंदिर ने नही किया मुख्यमंत्री का इंतजार…पट हुए बंद दोपहर 3बजे खुलेगें तीन घंटे देरी से पहुंची गौरव यात्रा के.पाटन

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा हाडोती में प्रवेश करने के साथ उनको सोमवार सुबह 11 बजे केशव मंदिर के दर्शन करने थे।

बूंदीSep 17, 2018 / 02:11 pm

Suraksha Rajora

केशव मंदिर ने नही किया मुख्यमंत्री का इंतजार…पट हुए बंद दोपहर 3बजे खुलेगें तीन घंटे देरी से पहुंची गौरव यात्रा के.पाटन

बूंदी. मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा सोमवार को बूंदी जिले में प्रवेश की। केशवरायपाटन से यात्रा का आगाज हुआ लेकिन यहां मुख्यमंत्री तय समय पर नही पहुंच पाई ऐसे में केशव जी के दर्शन करने से वंचित रही जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा हाडोती में प्रवेश करने के साथ उनको सोमवार सुबह 11 बजे केशव मंदिर के दर्शन करने थे।
 

लेकिन कोटा में हुई देरी की वजह से मुख्यमंत्री के.पाटन में भी तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे पहले गौरव यात्रा का स्वागत करने के लिए नेता से लेकर मंत्री जुटे रहें। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने सभा स्थल पहुंचकर मोर्चा संभाला उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा भी मौजूद रहें। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगो का आना शुरू हो गया था।
 

मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीकॉप्टर से के.पाटन पहुंची लोगो ने जमकर स्वागत किया। जय घोष के साथ पांडाल गूंज उठा।

 

बूंदी जिले में गौरव यात्रा का विरोध देखते हुए पुलिस भी सतर्क नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस की निगरानी तेज रही। काले का खोफ इस कदर छाया रहा कि सभा स्थल पर काली शर्ट तो कोई काली पेंट पहने पहुंचे लोगो को अन्दर प्रवेश नही दिया गया।
 

इनमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। पुलिस ने ऐसे लोगो को बाहर ही रोक दिया। दूर दराज से आने वाले लोगो को इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Home / Bundi / केशव मंदिर ने नही किया मुख्यमंत्री का इंतजार…पट हुए बंद दोपहर 3बजे खुलेगें तीन घंटे देरी से पहुंची गौरव यात्रा के.पाटन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.