scriptचित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, पर्यावरण बचाने के लिए ली शपथ | chitron ke maadhyam se diya paryaavaran bachaane ka sandesh, paryaavar | Patrika News

चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, पर्यावरण बचाने के लिए ली शपथ

locationबूंदीPublished: Jun 05, 2019 09:38:00 pm

जिला पर्यावरण समिति की ओर से शहर के नैनवां रोड स्थित एक निजी स्कूल में वन विभाग एवं भारत स्काउट गाइड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

chitron ke maadhyam se diya paryaavaran bachaane ka sandesh, paryaavar

चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, पर्यावरण बचाने के लिए ली शपथ

बूंदी. जिला पर्यावरण समिति की ओर से शहर के नैनवां रोड स्थित एक निजी स्कूल में वन विभाग एवं भारत स्काउट गाइड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार वाजा ने की। इस मौके पर बच्चों के लिए ‘वायु प्रदूषण’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के (जूनियर वर्ग) में पूर्वी, रूद्रिका प्रथम, मनन, निकिता द्वितीय तथा सीनियर वर्ग में मुस्कान, तनीषा प्रथम, समीक्षा, हंसा द्वितीय रहे। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में अरसिया प्रथम, प्रियमवदा द्वितीय रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उमंग सस्थान के कृष्णकांत राठौर ने परिंडे वितरित किए। उप वन सरंक्षक सतीश जैन ने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संबधी प्रश्न पूछे। पर्यावरण प्रेमी बिट्ठल सनाढ्य ने वर्षाऋतु में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान आर.पी. सिंह, रमेश पारीक, हेमराज ओड़, शंभूदयाल आदि मौजूद थे। रेंजर नारायण सिंह ने आभार जताया। संचालन स्काउटर विश्वजीत जोशी ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो