scriptचोरी व लूटपाट के विरोध में बूंदी के बाजार दोपहर तक रहे बंद | choree va lootapaat ke virodh mein boondee ke baajaar dopahar tak rahe | Patrika News

चोरी व लूटपाट के विरोध में बूंदी के बाजार दोपहर तक रहे बंद

locationबूंदीPublished: Jul 05, 2019 01:45:35 pm

जिला मुख्यालय होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने और आए दिन चोरी व लूटपाट के विरोध में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखे गए। व्यापारी, दुकानदार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग सुबह 10 बजे चौगान जैन नोहरे में एकत्र हुए।

choree va lootapaat ke virodh mein boondee ke baajaar dopahar tak rahe

चोरी व लूटपाट के विरोध में बूंदी के बाजार दोपहर तक रहे बंद

बूंदी. जिला मुख्यालय होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने और आए दिन चोरी व लूटपाट के विरोध में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखे गए। व्यापारी, दुकानदार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग सुबह 10 बजे चौगान जैन नोहरे में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे, यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि रूपेश शर्मा, वृहद व्यापार मंडल अध्यक्ष परमेश्वर झंवर, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष सोहन तोषनीवाल ने बताया कि वारदातों के बाद शहर में भय का माहौल हो गया है। लोग जरूरी काम के लिए भी पैसे लेकर निकलने में कतरा रहे हैं। पूर्व में हुई लूटपाट के मामलों में अपराधियों को पकडऩे की मांग कर रहे थे, इसी बीच पूर्व फौजी के साथ बीच चौराहे पर वारदात हो गई। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि शर्मा ने कहा कि यदि अब भी कोई सुधार नहीं किया गया और सुरक्षा बंदोबस्त नहीं बढ़ाए गए तो बूंदी के लोग उग्र प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो