scriptdam gate open till Diwali in bundi | राजस्थान में यहां पहली बार दीपावली तक भी छलक रहे बांध | Patrika News

राजस्थान में यहां पहली बार दीपावली तक भी छलक रहे बांध

locationबूंदीPublished: Oct 24, 2022 12:35:17 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

ऐसा हुआ है कि दीपावली तक भी चादर चल रही है। जबकि दीपावली पर तो आधे से ज्यादा बांधों से नहरों में पानी छोड़ा जाना शुरू हो जाता था।

dam gate open till Diwali in bundi

नैनवां (बूंदी)। जल संसाधन विभाग नैनवां उपखण्ड के अधीन आने वाले आठों बांध दुगारी, पाईबालापुरा, बंसोली, माछली, बटावदी, मोतीपुरा, गोठड़ा व रोनिजा बीस वर्षों में आधी बार से ज्यादा पूरे नही भर पाए। ऐसा हुआ है कि दीपावली तक भी चादर चल रही है। जबकि दीपावली पर तो आधे से ज्यादा बांधों से नहरों में पानी छोड़ा जाना शुरू हो जाता था। बांधों में दीपावली तक भी चादर चलने का कारण एक तो बांधों के कैचमेंट एरिया की सफाई होना और दूसरा बड़ा कारण पहली बार औसत से दो गुना बरसात होना बताया जा रहा है। पहली बार नैनवां उपखण्ड में 1600 मिमी हुई है, जो नैनवां में होने वाली औसत बरसात से दो गुणा बताई जा रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.