चार दिन लिफ्ट में सड़ गया शव, किसी को भनक तक नहीं लगी …
किसी मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिस पर लाली बाई ने उसकी दादी सास नंदू बाई पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से बूंदी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर है।जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत
नमाना रोड. तालेड़ा थाना क्षेत्र के खानखेड़ा गांव में एक किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविंदर जाट ्र(27) अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान जहरीले कीड़े के काटने से बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में गांव में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पत्नी को लेने गया था ***** ने सिर फोड़ दिया
बूंदी. हिण्डोली थाना क्षेत्र के चेता गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मंगलवार को ससुराल खातीखेड़ा गांव में जानलेवा हमले में गंभीर घायल हो गया। उसे यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेता निवासी लेखराज बैरवा पत्नी को लेने खातीखेड़ा गया था। मंगलवार सुबह ***** से अनबन हो गई। वह घर में घुसा तभी ***** ने लोहे के सरिए से वार कर दिया। इससे उसके मुंह व हाथ पर गहरी चोटें आई।