scriptदरकने लगी धरोहर, खतरे में अस्तित्व | Dedicated heritage, survival in danger | Patrika News

दरकने लगी धरोहर, खतरे में अस्तित्व

locationबूंदीPublished: Sep 08, 2018 03:48:26 pm

Submitted by:

Devendra

त्रिवेणी धाम पर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर का रखरखाव नहीं होने से गुंबज के नीचे से पत्थर दरकने लगे हैं। जिससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में आ गया है।

Dedicated heritage, survival in danger

दरकने लगी धरोहर, खतरे में अस्तित्व

हिंडोली. बूंदी. त्रिवेणी धाम पर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर का रखरखाव नहीं होने से गुंबज के नीचे से पत्थर दरकने लगे हैं। जिससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में आ गया है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी धाम पर लक्ष्मीनाथ मंदिर काफ ी प्राचीन है। यहां पर बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।
जानकारों की माने तो मंदिर परिसर की मरम्मत किए अरसा हो गया है। ऐसे में मंदिर का रखरखाव नहीं करने से गुंबज के भीतर से पत्थर दरकने लगे हैं। कस्बे के लोगों ने बताया कि मंदिर के ऊपर बने स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इनके कभी भी गिरने की संभावना रहती है। इसलिए इस धरोहर को बचाने के लिए पुरातत्व विभाग को प्रयास करना चाहिए।
शांतिभंग में तीन जने गिरफ्तार
लाखेरी. ग्राम बड़ाखेड़ा में भूमि विवाद को लेकर शांतिभंग करने पर पुलिस ने तीन जनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बनवारीलाल भारद्वाज ने बताया कि गांव के धर्मराज पारेता व उसके भाई पुरुषोतम पारेता के बीच शामिलात खाते की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
विवाद के चलते इनमें मारपीट की नौबत भी आ गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ परिवाद दे रखा था। इस पर शांतिभंग में धर्मराज, उसके पुत्र पवन कुमार व भाई पुरुषोतम को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
देई. थाना क्षेत्र के मरां गांव में गुरुवार को खेत में ले जाकर एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को एक किशोरी खेत पर चारा लेने जा रही थी। रास्ते में गांव का राकेश गुर्जर मोटरसाइकिल लेकर आया और किशोरी को जबरन पकडक़र मक्का के खेत में ले गया।
वहां पर किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी भी दी। किशोरी परिजनों के साथ थाने पर पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो