बूंदी

योजनाओं व उपलब्धियों को जन -जन पहुंचाएं

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार देर शाम को कृषि उपज मंडी परिसर में सम्पन्न हुआ।

बूंदीSep 04, 2018 / 01:26 pm

Nagesh Sharma

योजनाओं व उपलब्धियों को जन -जन पहुंचाएं

कापरेन. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार देर शाम को कृषि उपज मंडी परिसर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि मोर्चा सम्मेलन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी जनता के बीच जानी चाहिए। राजस्थान गौरव यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री सरकार के साढ़े चार साल का लेखा जोखा जनता के बीच रख रही हैं। समाज के सभी वर्गों को राज्य सरकार की योजना से जोडऩे का कार्य सरकार ने किया।
सांसद ओम बिरला ने कहा कि सरकार ने पांच साल में कांग्रेस से चार गुना काम किया है। हम जाति और वर्ग के आधार पर चुनाव नहीं लड़ते हैं। कार्यकर्ता वोट के लिए जाएं तो विकास के लिए जनता के बीच जाएं। राज्य सफ ाई आयोग अध्यक्ष गोपाललाल पचेरवाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं। सरकार ने अपना काम किया अब कार्यकर्ता अपना काम करें। सम्मेलन को बूंदी विधायक अशोक डोगरा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, कमल मीणा, पूर्व विधायक बृजराज मीणा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मीणा, रामेश्वर मीणा, नरेन्द्र मीणा, के पाटन प्रधान प्रशांत मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, योगेंद्र श्रंगी, बाबू सिंह जादौन, अरविंद गर्ग, आदि ने सम्बोधित किया। मण्डल अध्यक्ष विष्णु श्रंगी, मनोहर सिंह, ललित मीणा, भगत मीणा, सन्तोष मीणा आदि मौजूद रहे।
सभा के लिए किया सम्पर्क
नमाना. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आगामी प्रस्तावित गौरव यात्रा के तहत खटकड़ मेंं आयोजित होने वाली सभा के लिए भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि रूपेश शर्मा ने रविवार को सिलोर क्षेत्र का दौरा किया। सिलोर में भगवान कल्याणराय महाराज के मंदिर पर पूजा-अर्चना करके ग्राम सभा का आयोजन किया गया और पीले चावल बांटकर खटकड़ गौरव यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। इसके पश्चात सांकरदा, करजूना, कालपुरिया, मेहरामपुरा, ढोला की झोपडिय़ां सहित देर रात्रि तक दर्जनो गांवों का दौरा कर ग्रामीणो की बैठकें ली। इस दौरान नरेन्द्र मोदी युवा मंच बूंदी के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल कोली, रामस्वरूप मीणा, जितेंद्र चित्तौड़ा, लोकेश बैरवा, महावीर गुर्जर, राकेश गुरबानी आदि साथ थे।
गौरव यात्रा में शामिल होने का आह्वान
नमाना. नमाना भाजपा मंडल की बैठक रविवार को सिलोर गांव स्थित देवनारायण मंदिर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान बूंदी में होने वाली सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के दौरान नमाना मंडल अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर, महामंत्री हरिसिंह हाड़ा व श्याम बाबू सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.