scriptदहेज नहीं मिला तो दुल्हन को छोड़ गई बारात, दूल्हे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज | Demand of dowry in rajasthan groom has abandoned bride | Patrika News

दहेज नहीं मिला तो दुल्हन को छोड़ गई बारात, दूल्हे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

locationबूंदीPublished: Jun 18, 2019 02:01:04 am

Submitted by:

abdul bari

विदाई के वक्त दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग ( Demand of dowry in rajasthan ) रखी। जब, दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई। तो दुल्हन को लिए बगैर ही बारात चली गई।

Demand of dowry in rajasthan

दहेज नहीं मिला तो दुल्हन को छोड़ गई बारात, दूल्हे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

बूंदी.

शहर के बायपास रोड स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में सोमवार को निकाह के बाद मुंह मांगा दहेज ( demand of dowry ) नहीं देने पर दुल्हन को नहीं ले जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण ( case of dowry harassment ) दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुसैन शाह की बेटी का निकाह बारां जिले के छबड़ा निवासी गोलू के साथ हुआ। विदाई के वक्त दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने कई सारे महंगे सामानों की सूची बताई, जिसे देने में दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई। जिस पर दहेज ( dowry case ) के लोभी दुल्हन को लिए बगैर ही लौट गए।
शमा को भी छोड़ गए..
हुसैन शाह की बड़ी बेटी शमा का विवाह भी गोलू के बड़े भाई सद्दाम से किया था। जब बारात लौटी तो वे शमा को भी पिता के पास ही छोड़ गए। प्रतीकात्मक तस्वीर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो