scriptBundi Police ने किशोरी से बलात्कार कर नृशंस हत्या के मामले को ‘शाहीन’ की मदद से खोला, कौन थी ‘शाहीन’ पढ़ें | Dog helped Bundi police | Patrika News

Bundi Police ने किशोरी से बलात्कार कर नृशंस हत्या के मामले को ‘शाहीन’ की मदद से खोला, कौन थी ‘शाहीन’ पढ़ें

locationबूंदीPublished: Dec 25, 2021 10:18:06 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

10 थानाधिकारी, 200 जवानों ने छाना जंगल

Bundi Police ने किशोरी से बलात्कार कर नृशंस हत्या के मामले को ‘शाहीन’ की मदद से खोला, कौन थी ‘शाहीन’ पढ़ें

Bundi Police ने किशोरी से बलात्कार कर नृशंस हत्या के मामले को ‘शाहीन’ की मदद से खोला, कौन थी ‘शाहीन’ पढ़ें

बूंदी. कालाकुआं के जंगल में किशोरी से बलात्कार कर नृशंस हत्या के मामले को पुलिस ने ‘शाहीन’ की मदद से खोला। ‘शाहीन’ ने ही आरोपी के घर का रास्ता दिखाया।

हुआ यों कि जंगल में पुलिस को एक पुरुष का अंडरवियर पड़ा मिला। जिसे आरोपियों का मानते हुए पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वायर्ड बुलाई। जिसमें शामिल ‘शाहीन’ की मदद ली। ‘शाहीन’ के साथ -साथ टीम चली। तब ‘शाहीन’ एक झोंपड़ी के पास रुका और भोंका। यहां मिले सुल्तान की ओर भोंकना शुरू कर दिया। तब सुल्तान से पुलिस ने पूछताछ की। उसके शरीर पर ताजा खरोंच भी दिखाई पड़े। तभी उसे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया। उसे अंडरवियर दिखाया तो उसने उसे स्वयं का बता दिया। कुछ ही देर में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अन्य साथियों की भी पहचान बता दी। तब उसके साथी को भी पकड़ा। आरोपियों ने स्वीकारा कि किशोरी को मारने के बाद उसे जंगल में छोड़ आए थे। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए 10 थानाधिकारी और पुलिस व आरएसी के 200 जवानों को लगाया गया, जिन्होंने पूरा जंगल छाना। सर्च ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला।
ड्रेगन लाइटों से रातभर तलाशा
पुलिस टीम ड्रेगन लाइटों के साथ रात को ही कालाकुआं के जंगलों में पहुंच गई थी। पीडि़ता के आस-पास के लोगों की सूची बनाकर उनसे जानकारी जुटाई। रिश्तेदारों से करीबी लोगों को रोज आने-जाने वालों के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने गांव में नए और फेरी वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई।
महिला ने कहा : चीखने की आवाज आई थी
शाम को जब रिश्तेदार किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब उन्हें एक महिला ने किसी कि चीखने की आवाज सुनाई पडऩे की जानकारी दी थी। हालांकि उसने बताया कि जंगल में उसने जाने की जहमत नहीं उठाई।
मौसा ने ले रखा था गोद
किशोरी को रिश्तेदार मौसा ने गोद ले रखा था। उसके कोई संतान नहीं थी। उसने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट बताया कि वह पत्नी के साथ अन्य गांव में गया था। शाम को जब लौटा तो उसे घर में बेटी नहीं दिखी। वह शौच जाने की कहकर शाम 5 बजे घर से निकली थी। तब आस-पास पूछताछ की, नहीं दिखी तो जंगल में पहुंचे। जहां उसे बेटी का शव पड़ा हुआ दिखा। वह नग्न हाल में थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़े। तब सूचना अन्य ग्रामीण और पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस को मामला गैंग रेप का दिखाई पड़ा। परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
आर्थिक मदद का दिया भरोसा
पोस्टमार्टम रूम के बाहर शुक्रवार सुबह भाजपा नेता रूपेश शर्मा, कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा पहुंचे और पीडि़त परिवार को मदद की मांग की। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ए.यू. खान, उपखंड अधिकारी ललित गोयल पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों को भरोसा दिया कि पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद के लिए 10 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। पीडि़त प्रतिकर स्कीम में मदद मिले इसके प्रयास करेंगे। जॉब कार्ड बना होने पर नरेगा में काम दिलाया जाएगा। उन्होंने परिजनों को कहा कि पुलिस ने 3 आरोपी भी डिटेन कर लिए। इस आश्वासन के बाद परिजन और जनप्रतिनिधि पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।
एसपी ने गठित की टीम
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने टीम गठित की जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, हिण्डोली डिप्टी श्यामसुंदर, थानाधिकारी रामगिलास, मुकेश मीणा, रामेश्वर जाट, शौकत खान, अरविंद भारद्वाज, हरीश भारती, सुरेश कुमार, महेन्द्र सिंह, सत्यनारायण, बुधाराम व मुकेश यादव को लगाया। इन थानाधिकारियों के साथ पुलिस जवान, एमओबी अैार एफएसएल टीम लगी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो