बूंदीPublished: Jan 31, 2023 02:47:21 pm
santosh Trivedi
बूंदी शहर में दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह दुकान खोलने आए लोगों के करंट दौड़ गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बूंदी शहर में सोमवार सुबह दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह दुकान खोलने आए लोगों के करंट दौड़ गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन फानन में विद्युत सप्लाई बंद कराई। शहर केे मुख्य बाजार की करीब 5 दर्जन से अधिक दुकानों में करंट आने की सूचना है। लेकिन खंभे से चिपकने से दो गाय व एक श्वान की मौत हो गई। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर भी आए,लेकिन उन्हें दुकानों में दौड़े करंट का फाल्ट पता नहीं चला। बारिश थमने के बाद करंट आना बंद हो गया।