scriptआज फिर सडक़ो पर उतरेगें कर्मचारी,करेंगे कार्य का बहिष्कार… | employees protest rally against pending demands | Patrika News

आज फिर सडक़ो पर उतरेगें कर्मचारी,करेंगे कार्य का बहिष्कार…

locationबूंदीPublished: Sep 06, 2018 05:55:44 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निकाली रैली

employees protest rally against pending demands

आज फिर सडक़ो पर उतरेगें कर्मचारी,करेंगे कार्य का बहिष्कार…

बूंदी. प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबंद मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध जताते हुए विशाल रैली निकाली।

जिलाध्यक्ष शिवराज पुरी की अगुवाई में विभिन्न मार्गो से होती हुई रैली में कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते शामिल हुए। रैली में जिला मुख्यालय के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। रैली में सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

रैली से पहले सभी कर्मचारी कलेक्टे्रट स्थित गांधी उद्यान में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने आमसभा की। आमसभा को रामस्वरुप राठौर, महेश मेहता, ऋतुराज दाधीच, राकेश शर्मा, चंदन पंचोली शिवराज सैनी, चेतन नामा, अश्विनी दाधीच, देवीसिंह शक्तावत, शंकरलाल सैनी, तेजकुमार, कमलेश जैन सहित अनेक विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सम्बोधित करते हुए सरकार के विरुद्ध भारी आका्रेश जताया।
अपनी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष हुए लिखित समझोते की क्रियान्विति नहीं किये जाने की स्थिति में आर-पार की लडाई लडने की बात कही। वहीं उपखण्ड मुख्यालयों पर भी कर्मचारियों ने रैलियों का आयोजन किया ।
आज भी करेंगे कार्य बहिष्कार, निकालेंगे रैली


जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को भी मंत्रालयिक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों कोटा रोड, इन्द्रा मार्केट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट स्थित नॉलेज पार्क पहुॅंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो