scriptकांग्रेस में सभी को मिलता है सम्मान-नटराजन | Everyone in Congress gets respect - Natarajan | Patrika News

कांग्रेस में सभी को मिलता है सम्मान-नटराजन

locationबूंदीPublished: Sep 07, 2018 12:39:47 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि कांग्रेस में सभी को सम्मान मिलता है।

Everyone in Congress gets respect - Natarajan

कांग्रेस में सभी को मिलता है सम्मान-नटराजन

केशवरायपाटन. राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि कांग्रेस में सभी को सम्मान मिलता है। नटराजन गुरुवार को यहां आयोजित संभागीय संवाद कार्यक्रम में बोल रही थी।
नटराजन ने कहा कि ग्रामीणों की सत्ता में भागीदारी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतराज को मजबूत किया था। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने कहा कि राजीव गांधी से ही पंचायतीराज को मजबूती मिली थी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गई। बाद में आजाद भारत में गांधी का योगदान विषय पर प्रश्न्नोतरी आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संयोजक अमित पुनिया, जिला संयोजक चौथमल मीणा, संभागीय संयोजक रामहेत मीणा, पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व उप जिला प्रमुख बृजमोहन शर्मा, मुकेश चंदेल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा।
कार्यकर्ताओं से मिलीं
डाबी. राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नटराजन गुरुवार को यहां अहिंसा सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली। प्रधान मोहनलाल गुर्जर के नेतृत्व में बरड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।

सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर विहिप
बूंदी. विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को यहां चौगान जैन नोहरे में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान-गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के कार्य का विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य किए जाएं। परिषद धर्म संसद और अखाड़ों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोडकऱ सेवा के कार्य कर रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री धनराज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मरक्षा मंच के सदस्य कुंज बिहारी बील्या ने की।विशिष्ट अतिथि धर्मरक्षा मंच के जिला संयोजक महेश जिंदल, विहिप के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शृंगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, जिला सहसंयोजक लक्की चौपड़ा, विहिप नगर अध्यक्ष पिताम्बर शर्मा मंचासीन थे। संचालन जिलामंत्री मांगीलाल गोचर ने किया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो