बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. सुलोचना शर्मा के अनुसार, आरोपी बीते दो माह से मासूम के साथ बलात्कार कर रहा था। मकर संक्रांति के दिन ऐसा कई बार किया। जब असहनीय पीड़ा हुई तो मासूम ने पड़ोसी महिला को आपबीती सुनाई।
गुरुवार को मामला सामने आते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता उसके दो भाई-बहिन को साथ ले आई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पीडि़ता को बाल कल्याण समिति सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसने उसे मेडिकल कराने के लिए फिलहाल आश्रय गृह में रखा। समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को इस जघन्य अपराध के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विवाद के चलते आरोपी के साथ उसकी पत्नी नहीं रहती थी। वह मजदूरी करने जाने के बहाने बच्चों को साथ लेकर आया था।