5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी जिले के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक…

मिलेगी वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा, हर स्कूल में होगा एक अनुदेशक, बांटेगा कम्प्यूटर का ज्ञान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 10 Apr 2018, 3:14 PM IST

Government school of Bundi district will be hi-tech

बूंदी. जिले की 20 सरकारी पाठशालाओं में सरकार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए संसाधन उपलब्ध कराने को मंजूरी दी है।आईसीटी लैब फोर फेज के तहत यह सुविधा बढ़ेगी।इसके माध्यम से अब संस्थाप्रधानों व शिक्षकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर का ज्ञान मिलेगा। सरकार ने इस तकनीकी युग में यह नवाचार किया है। सरकारी स्कूलों में सुविधाओंं का विस्तार करते हुए यह निर्णय किया गया है। इसके तहत बूूंदी ब्लॉक में 4, हिण्डोली में 3, केशवरायपाटन में 5, नैनवां में 5 व तालेड़ा ब्लॉक में 3 स्कूलों में यह सुविधा मिलेगी।

नहीं जाना पड़ेगा दूर

वीडियो कान्फे्रसिंग के संसाधन के अभाव में संस्था प्रधानों व शिक्षकों को वीसी के लिए दूर जाना पड़ रहा था। अब इन स्कूलों में समस्या से छुटकार मिलेगा। वे सीधे जयपुर मुख्यालय पर सम्पर्क साध सकेंगे।

बच्चे होंगे लाभान्वित

स्कूलों में वीडियो कान्फे्रसिंग की सुविधा मिलने से सर्वाधिक सुविधा बच्चों को होगी। वे अब न सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की बात सुन सकेंगे बल्कि देश-विदेश की पढ़ाई का तरीका भी समझ सकेंगे। उससे रूबरू हो सकेंगे।

इन स्कूलों में लगेगी एलईडी

आमली का सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, किशनपुरा, माटूंदा का गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी,देलूंदा, हिंडोली, रंगनाथपुरा, बासनी, चौंतरा का खेड़ा, गुढ़ा, विजयनगर, मोहनपुरा, केशवपुरा, गुढ़ासदावर्तिया, करवर का गल्र्स, कैथूदा, सादेड़ा, सुन्थली, अल्फानगर, सीतापुरा, सीन्ता के सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में वीडियो कान्फे्रसिंग के लिए एलईडी लगेगी।

अनुदेशक देगा कम्प्यूटर का ज्ञान

कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान उम्मे हबीबा ने बताया की शिक्षा परिषद ने 20 स्कूलों में वीसी की सुविधा देने के साथ छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर ज्ञान के लिए एक अनुदेशक नियुक्त किया है, जो वीडियो कान्फे्रसिंग की एक्टिवीटी के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना, बच्चों को कम्प्यूटर पढ़ाने आदि का कार्य करेगा।
जिले के 20 सरकारी स्कूलों में फोर फेज के तहत वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा मिलने लगेगी। संस्था प्रधान व शिक्षकों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। अनुदेशक बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान सिखाते हुए नजर आएंगे।