23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#campaign :सरकार को जगाएंगे, कॉलेज सरकारी कराएंगे

कॉलेज को सरकारी करने की मांग के समर्थन में सर्वदलीय महाविद्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों ने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Nagesh Sharma

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:48 PM IST

Government will wake up, colleges will make government

सरकार को जगाएंगे, कॉलेज सरकारी कराएंगे

नैनवां. कॉलेज को सरकारी करने की मांग के समर्थन में सर्वदलीय महाविद्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को उपखंड की एक दर्जन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सभाएं कर 15 जुलाई को नैनवां में उपखंड स्तरीय प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है तो उनको उच्च शिक्षा की सुविधा की। सरकारी कॉलेज ही प्रतिभाओं की उड़ान को पंख लगा सकता है। नैनवां में सरकारी कॉलेज नहीं होने से आर्थिक कमजोरी के चलते गांव के कई प्रतिभावान छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हंै। सभाओं में ग्रामीणों ने हम आएंगे, कॉलेज सरकारी कराएंगे के उत्साह से नारे लगाकर समिति के सदस्यों को प्रदर्शन में भाग लेने आने का भरोसा दिलाया।

इन पंचायत मुख्यालयों पर की सभाएं
संघर्ष समिति के सदस्य व शिक्षाविद् सत्यनारायण स्वामी, बाबूलाल वर्मा, नैनवां अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, अधिवक्ता दीपक गुर्जर, विमलकुमार साहू, छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिलखुश पोटर, कमलेश नागर, भंवरलाल सैनी, कन्हैयालाल गुर्जर, मैनेजर नागर, विनोद नागर, बलराम नागर, मुकुल साहू ने रजलावता, बामनगांव, समीधी, केरीरी, जरखोदा, आंतरदा, तलवास, जेतुपर, पीपल्या, गुढ़ादेवजी व फूलेता ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीणों की सभाएं की।
करवर. नैनवां में होने वाले प्रदर्शन को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को करवर में सम्पर्क किया पंचायत में बैठक ली। इस दौरान सरपंच सुनिता नागर, पंचायत सचिव राजेंद्र बैरवा, वार्ड पंच रामरतन सैनी, कजोड़लाल प्रजापति, हरिओम सोनी, कृष्णकुमार गुर्जर, रामदेव नागर, रविराज राठौर मौजूद रहे।
धरना जारी रहा
महाविद्यालय को सरकारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय महाविद्यालय संघर्ष समिति का एसडीएम कार्यालय पर गुरुवार को भी धरना जारी रहा। बालकृष्ण गुर्जर, विजय मीणा, सीताराम सैनी, अशोक नागर, उमेश बाबा, छोटूलाल नागर, लोकेश नोगिया, राजूलाल धाकड़, पप्पूलाल महावर, दीपेक चौपड़ा, राजूलाल सैनी व तरूण शर्मा धरने पर बैठे।