script

यहां भगवान शिव के ध्यान और झरने में स्नान से होती है हर मनोकामना पूरी…

locationबूंदीPublished: Jul 05, 2019 09:04:49 pm

बूंदी. मानसून के धमाकेदार आगाज से जिले के पर्यटक स्थलों पर चहल-पहल शुरू हो गई है। वैसे तो जिले में कई प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इनमें एक प्रमुख स्थान रामेश्वर महादेव का है।

Here is the meditation of Lord Shiva and bath in the waterfall

यहां भगवान शिव के ध्यान और झरने में स्नान से होती है हर मनोकामना पूरी…

बूंदी. मानसून के धमाकेदार आगाज से जिले के पर्यटक स्थलों पर चहल-पहल शुरू हो गई है। वैसे तो जिले में कई प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इनमें एक प्रमुख स्थान रामेश्वर महादेव का है। जहां पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक पिकनिक का आनन्द लेने आते हैं। यहां पर भगवान शिव के ध्यान और झरने में स्नान करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
दिनभर मौसम की लगी रही झड़ी
लाखेरी. कस्बे एवं ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मानसून की पहली बरसात हुई और बादल दिनभर बरसे। सुबह ७ बजे से ही बादलों ने रुक-रुक कर बरसना शुरू किया। बरसात से सडक़ों पर पानी बह निकला वहीं वातावरण में ठण्डक व्याप्त हो गई। ग्रामीण अंचल में भी अच्छी बरसात हुई है।
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बरसात का मौसम रहा। शहर में सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बरसात होती रही। लगातार बरसात होने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग आवश्यक कार्यो से ही बाहर निकले। मानसून की पहली बरसात का युवाओं ने खूब आनन्द लिया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त बरसात हो चुकी हैं। अब बरसात रुकने के बाद खेतों में बुवाई का दौर तेज गति से शुरू हो जाएगा।
करवर. कस्बे में मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। गुरुवार की रात मानसून की पहली बारिश हुई। उसके बाद शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश चलती रही। कस्बे में स्थित तालाब में पानी की आवक शुरू हो गई। बाजारों में छाता व रेनकोट की खरीदारी जोरों पर रही।
बांसी. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार अल सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो दिनभर चलता रहा। दिनभर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश चलती रही।
नोताड़ा. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों को अच्छी बारिश का काफी दिनों से इंतजार था।

ट्रेंडिंग वीडियो