scriptहोली के डांडा पर होगा चंद्रग्रहण | Holi will be on moonlight | Patrika News

होली के डांडा पर होगा चंद्रग्रहण

locationबूंदीPublished: Jan 26, 2018 06:25:09 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

पूर्णिमा पर सुबह से सूतक लगने से 8.18 से पहले रोपा जाएगा होली का डांडा ….

Holi will be on moonlight

बूंदी. माघ पूर्णिमा को होली का डांडा रोपण होगा। 31 जनवरी पूर्णिमा को माघ मास समाप्त होने के साथ ही गुुरुवार से फाल्गुन मास प्रारम्भ होगा। होली का दहन से एक माह पूर्व स्थापित होने वाला होली का डांडा बुधवार यानि 31 जनवरी को प्रात: सूर्योदय 7.17 से 8.17 बजे तक करना शुभ रहेगा इस बार पूर्णिमा पर सुबह से सूतक लगने से 8.18 से पहले होली का डांडा रोपा जाएगा।

Read More – ग्रहों की चाल, खास बनाएगी नया साल, दो होंगे चन्द्रग्रहण

माघ शुक्ल पूर्णिमा को साल का पहला चंद्र ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा इस साल दो चंद्र ग्रहण पूरे देशभर में दिखाई देगी लेकिन तीन सूर्य ग्रहण देश में कही नही दिखार्द देगें न इसका असर होगा। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि 31 जनवरी को पुष्य, अश्लेषा, नक्षत्र कर्क राशि में हो रहा है, ग्रहण का सूतक सुबह 8.18 से लग जाएगा जो ग्रहण के समाप्त काल रात्रि 8.41 बजे तक रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को 4 घंटे 4 मिनट तक होगा। इस दिन गुरु पूर्णिमा रहेगी। इस दिन सूतक काल दोपहर 2.54 बजे से प्रारम्भ होगा।

Read More – सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाला परिवर्तन इस बार यह लाएगा यह संयोग… 2018 का नया विक्रम संवत 2075, 13 महीने का होगा…

दोनो ग्रहण सम्पूर्ण भारत मे दिखाई देगा
31 जनवरी एवं 27 जुलाई को खग्रास चंद्रग्रहण सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिखाई देगें। ये यूरोप, आस्ट्रेलिया,उत्तरी अमेरिका , उत्तर पूर्वी अफ्रीका व सिक्किम, हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा। जहां ग्रहण दिखाई देगा। वहां पर 9 घंटे पूर्व ग्रहण का सूतक माना जाता है। शाम 5.18 बजे चंद्रमा को काली छाया स्पर्श करेगी इसके बाद 6.22 बजे खग्रास काल प्रारम्भ होगा। जो ग्रहण के मोक्षकाल 8.41 बजे तक रहेगा। पूरा ग्रहण 3घंटे 23 मिनट तक रहेगा।

जप-तप का लाख गुणा फल
ग्रहण के दिन किया गया जप-तप व पुष्य कर्र्म का एक लाख गुणा फल मिलता है, ग्रहण के पहले कुश या तुलसी की पत्तियां डालने से खाद्य पदार्थ दूषित नही होता। ग्रहण के दौरान भोजन करना निषेध माना है। बाल, वृद्ध, रोगी के लिए दोष नही लगना ग्रहण के बाद श्रद्धा अनुसार वस्त्र, अन्न, गायो को हरा चारा दान करें।

ये है सावों की तारीख
पुरानी परम्परा के अनुसार होली का डांडा रोपण के बाद विवाह लग्न नही होते है, लेकिन इसके बाद भी विवाह मुहूर्त होने से शादी जैसे शुभ कार्य होगें। फरवरी में 6, 7, 18, 20 में सावों की धूम रहेगी। 23 फरवरी से आठ दिन के लिए होलाष्टक लगने से मांगलिक कार्य नही हो सकेगें।

Read More – वर्ष 2018 में होंगे 43 सावे , 26 जनवरी को बसंत पंचमी का अबूझ सावा

15 फरवरी को सूर्यग्रहण
पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.35 बजे से रहेगा। दूसरा खंडग्रास सूर्यग्रहण 13 जुलाई को होगा। लेकिन दोनो भारत में नही दिखाई देगें। यह सुबह 7.19 बजे शुरू होगा। तीसरा सूर्यग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1.32 बजे शुरू होगा, ये भी भारत में दिखाई नही देगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो ग्रहण दिखाई देता है, वहीं हमारे यहां मान्य होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो