scriptकर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई को तैयार | karmachaariyon ne bharee hunkaar, aar-paar kee ladaee ko taiyaar | Patrika News

कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई को तैयार

locationबूंदीPublished: Sep 07, 2018 08:46:45 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

. प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबद्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध जताते हुए रैली निकाली।

karmachaariyon ne bharee hunkaar, aar-paar kee ladaee ko taiyaar

कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई को तैयार

कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई को तैयार
सरकार विरोधी नारे लगाए, दी चेतावनी
लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने
निकाली रैली
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया
बूंदी. प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबद्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध जताते हुए रैली निकाली। जिलाध्यक्ष शिवराज पुरी की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होती हुए रैली में कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते शामिल हुए। रैली में जिला मुख्यालय के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। रैली में सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
रैली से पहले सभी कर्मचारी कलक्टे्रट स्थित गांधी उद्यान में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने आमसभा की। आमसभा को रामस्वरूप राठौर, महेश मेहता, ऋतुराज दाधीच, राकेश शर्मा, चंदन पंचोली, शिवराज सैनी, चेतन नामा, अश्विनी दाधीच, देवीसिंह शक्तावत, शंकरलाल सैनी, तेजकुमार, कमलेश जैन सहित अनेक विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सम्बोधित करते हुए सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया। अपनी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष हुए लिखित समझौते की क्रियान्विति नहीं किए जाने की स्थिति में आर-पार की लड़ाई लडऩे का आह्वान किया।
आज भी करेंगे कार्य बहिष्कार, निकालेंगे रैली
जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भी मंत्रालयिक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचेगी।
कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
तालेड़ा. उपखंड़ क्षेत्र के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार को भी धरना दिया। राजस्थान मंत्रालय कर्मचारी संघ द्वारा रैली निकालकर नारेबाजी की गई। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान मुरारी शर्मा, संजय जैन सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो