फैक्ट फाइल
300 फीट लंबा होगा
साढ़े चार फीट चौड़ा होगा
दुपहिया वाहन निकल सकेंगे
15 सौ घरों की बस्ती को मिलेगी राहत अभी यह : 15 सौ घरों की आबादी, नाव के भरोसे
बरूंधन ग्राम पंचायत की नदी पार नाव घाट का टापरा बैरवा बस्ती में करीब पन्द्रह सौ लोग बसे हुए हैं। इस बस्ती के करीब दो बच्चे रोज पढ़ाई के लिए नाव में बैठकर बरूंधन आते हैं। ग्रामीणों को भी बरूंधन आने के लिए इसी नाव का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के दिनों में नाव बंद करने से करीब तीन माह तक इस बस्ती के बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं आ पाते। ग्रामीण बीते 30 वर्षों से यहां पुलिया निर्माण की मांग उठा रहे थे। यहां बरूंधन ग्राम पंचायत के 9, 10 व 11 वार्ड हैं।

…तो किमी का चक्कर
बारिश के दिनों में ग्रामीणों को बरूंधन आने के लिए करीब पन्द्रह किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। ग्रामीण नमाना या बरूंधन चौराहे से होते हुए पहुंचते हैं। जो करीब पन्द्रह किलोमीटर है।

राजस्थान पत्रिका बना बरूंधन की आवाज
बरूंधन नाव घाट का टापरा बैरवा बस्ती के लिए नदी पर पुलिया बने इसके लिए इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधि जयपुर जाकर मुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री से मिले। बूंदी विधायक अशोक डोगरा को बजट के लिए आग्रह किया। विधायक डोगरा ने भी इस मसले को कई बार विधानसभा में रखा।

बरूंधन में ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी। यह लोहे का झूला बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार होने में हैं। बजट मिलने से इसे बनाने का रास्ता साफ हो गया। इससे ग्रामीण पैदल या फिर दुपहिया वाहनों से आसानी से आ जा सकेंगे।
वी.के. जैन, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बूंदी
बरूंधन के ग्रामीणों की लंबे समय से पुल की मांग थी। बारिश के दिनों में मैने भी मौके पर जाकर हालात देखे थे। विधायक कोष से 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी। प्रधान से 10 लाख रुपये दिलवा दिए। और भी जरूरत हुई तो काम को नहीं रुकने दिया जाएगा।
अशोक डोगरा, विधायक, बूंदी