scriptमानसून की पहली दस्तक मिली गर्मी व उमस से राहत | maanasoon kee pahalee dastak milee garmee va umas se raahat | Patrika News

मानसून की पहली दस्तक मिली गर्मी व उमस से राहत

locationबूंदीPublished: Jul 03, 2019 09:17:17 pm

शहर में दिनभर उमस का माहौल रहा। दोपहर को मामूली बंूंदा बांदी हुई।

maanasoon kee pahalee dastak milee garmee va umas se raahat

मानसून की पहली दस्तक मिली गर्मी व उमस से राहत

बूंदी. शहर में दिनभर उमस का माहौल रहा। दोपहर को मामूली बंूंदा बांदी हुई। इससे उमस और तेज हो गई। शाम को पांच बजे बाद मौसम पलटा। रात को हल्की बरसात हुई। जिससे सडक़ों पर पानी बह निकला। बरसात से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। देर रात तक रुक-रुक कर बरसात होती रही।
लेसरदा में मकानों में भरा पानी
केशवरायपाटन. कस्बे में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद रात तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। तेज बारिश से लेसरदा गांव में मकानों में पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बरुन्धन. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। गर्मी व उमस से दिनभर लोग परेशान रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल छा गए। उसके आधे घण्टे बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे रास्ते व गलियों में पानी बहने लगा। बारिश से मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
नमाना. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में बुधवार सायं को बरसात का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा। बरसात होने से धान फ सल की रोपाई शुरू हो गई है।
पेच की बावड़ी. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शाम करीब साढ़े पांच बजे काली घटाएं छा गई और बरसात का दौर शुरू हो गया। करीबन 15 मिनट बरसात हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो