दौसा

गैस के भभकने से विवाहिता झुलस गई

परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

दौसाJan 28, 2017 / 11:11 am

gaurav khandelwal

दौसा. शहर की शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर चाय बनाते समय गैस के भभकने से एक विवाहिता झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि झुलसी महिला विजयलक्ष्मी (35) पत्नी लोकेश शर्माहै। वह घर में चाय बना रही थी। 
इसी दौरान अचानक गैस भभक गई। इससे वह झुलस गई। उसके पति ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. हनुमान सोनी ने बताया कि विवाहित करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। ऐसे में उसे रैफर कर दिया। 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.