बूंदी

दुष्कर्म से आहत दसवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, ग्रामीणों में रोष व्याप्त, पुलिस बल तैनात

इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है जिसे देखते हुए नीमथूर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है…

बूंदीAug 13, 2018 / 03:04 pm

dinesh

jabalpur gangrape case

बारां। बारां जिले के छबड़ा उपखंड के नीमथूर गांव में नाबालिग किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बालिका का ये कदम दुष्कर्म होने के बाद उठाया गया है। समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा दो दिन पहले नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया था। रविवार को परिजनों ने छबड़ा में मृतका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था और शाम को घर ले गए थे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
 

कक्षा दस में पढ़ती थी
दुष्कर्म से दुखी नाबालिक ने आज सुबह घर पर फंदा लगा लिया। वह कक्षा दस में पढ़ती थी। पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को, अपहरण व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है जिसे देखते हुए नीमथूर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Home / Bundi / दुष्कर्म से आहत दसवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, ग्रामीणों में रोष व्याप्त, पुलिस बल तैनात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.