बूंदी

नलों में पानी नहीं टपका तो आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कस्बे के तम्बोली पाड़ा में नलों में पानी नही आने की समस्या से परेशान महिलाओं ने कस्बे में टोडापोल से बूंदी रोड पर आने वाले मार्ग पर गुलरिया के पास जाम लगा दिया।

बूंदीMay 21, 2019 / 01:59 pm

पंकज जोशी

नलों में पानी नहीं टपका तो आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

नैनवां. कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कस्बे के तम्बोली पाड़ा में नलों में पानी नही आने की समस्या से परेशान महिलाओं ने कस्बे में टोडापोल से बूंदी रोड पर आने वाले मार्ग पर गुलरिया के पास जाम लगा दिया। जाम लगाकर बैठी महिलाओं सुनीता जैन, विमला जैन, चन्द्रकला शर्मा, सीमा शर्मा ने बताया कि एक माह से नलों में पांच मिनट भी पानी नही आता जिससे एक बाल्टी पानी भी नही मिल पाता। जलदाय विभाग एक माह से सुधार कराने की बात कहता आ रहा है। लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा। मंगलवार को एक पानी बाल्टी पानी आया वह भी गन्दा है। इधर जलदाय विभाग के कनिष्ट अभियंता मनोज नागर ने कहा कि टोडापोल के भूमिगत जलाशय से जलापूर्ति की जाती है। जलाशय पर कम क्षमता की मोटर से समस्या हो रही है। उच्च क्षमता की मोटर मंगवाई है। नई मोटर लगने के बाद व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.