5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के सौ शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान व युवा संवाद ने बनाया कीर्तिमान

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से डॉटर्स आर प्रीसियस के तहत जिलेभर में युवाओं को बेटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 25 Jan 2018, 12:23 PM IST

National and Youth Dialogue made in 100 educational institutes of the

Giving information in the program organized at Bundi PG College.

बेटी बचाओ के लिए तैयार हुए चौबीस हजार युवा
बंूदी. राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से डॉटर्स आर प्रीसियस के तहत जिलेभर में युवाओं को बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। इस अभियान के तहत युवाओं से संवाद का प्रदेशभर में महाआयोजन हुआ। जिलेभर के 100 शिक्षण संस्थानों में कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए 24 हजार से अधिक युवाओं से संवाद कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। सीएमएचओ डॉ.सुरेश जैन ने बताया कि डेप रक्षकों ने शिक्षण संस्थाओं में प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का प्रदर्शन कर युवाओं के साथ जागरूकता देने वाला संवाद किया। वहीं सुबह ठीक 11.30 बजे जिलेभर के 24 हजार युवाओं ने एक साथ राष्ट्रगान भी किया। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक राजीव लोचन गौतम ने बताया कि बेटियों को बचाने, भू्रण ***** जांच व कन्या भू्रण हत्या के विरूद्ध डॉटर्स आर प्रीसियस के तहत महा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें हजारों युवाओं को जोडकऱ बेटी बचाने का संदेश जनजन तक प्रसारित किया जा रहा है। युवाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम, डिकॉय ऑपरेशन, मुखबिर योजना, राजश्री योजना के बारे में विस्तार से बताया।

मैराथन दौड़ से दिया संदेश
तालेड़ा. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर तालेड़ा कस्बे मे बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। न्यू जेनेरेशन आर्ट गु्रप के तत्वावधान में आयोजित मैराथन दौड़ में निजी व सरकारी विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों व कर्मचारियों ने भाग लिया। दौड़ को तालेड़ा पेट्रोल पंप से उपखंड अधिकारी राजेश जोशी, उप प्रधान अमित शर्मा, सरपंच हेतराम चन्दना, गु्रप अध्यक्ष प्रमोद शर्मा व भोजराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। अंत में दौड़ के विजेताओं को उपखंड अधिकारी ने सम्मानित किया।

बालिकाओं को सुरक्षा दें
केशवरायपाटन. पाटन कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार बादल ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक दीपक शर्मा ने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह बालिकाओं को सुरक्षा दे। गीतांजली शर्मा, सुलेखा कटारिया, छात्रा सुरैया बानो, गुरुप्रीत कौर ने भी विचार रखे। इण्डियन कॉन्वेन्ट स्कूल में बालिका दिवस पर परिचर्चा आयोजित की गई। संस्था के निदेशक शिवशंकर शर्मा ने कन्याभू्रण हत्या पर चिंता प्रकट की। परिचर्चा में वर्तिका जैन, रिया दुवा, निधा अंसारी ने विचार रखे।
बांसी. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डाटर्स आर प्रिसियस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा सुपरवाइजर सपना नामा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को कन्या भू्रण हत्या के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।