script

पेड़ ने कैसे छीना चार बच्चो से पिता का साया…जानने के लिए पढ़े खबर

locationबूंदीPublished: Jun 08, 2019 01:55:29 pm

क्षेत्र के ग्राम किशनगज (मोरेला) में शुक्रवार देर रात को पेड़ के नीचे दबने से एक 45 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई।

ped ne kaise chheena chaar bachcho se pita ka saaya...jaanane ke lie p

पेड़ ने कैसे छीना चार बच्चो से पिता का साया…जानने के लिए पढ़े खबर

पेच की बावडी. क्षेत्र के ग्राम किशनगज (मोरेला) में शुक्रवार देर रात को पेड़ के नीचे दबने से एक 45 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ के नीचे दबे व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। जिसे हिण्डोली चिकित्सालय में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार बजरंग लाल मीणा (45) का मकान खेत में बना हुआ है। देर रात को घर से बाहर बंजरग लाल शौच के लिए निकला तभी पास मेंं खड़ा पेड़ हवा चलने से ऊपर गिर गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन शादी में बाहर गए हुए थे,जो शनिवार अलसुबह पहुंचे। इसके बाद सब सोने चले गए। छोटा भाई शौच करने के लिये बाहर निकला तो घर से थोड़ी दूरी पर ही पेड़ के नीचे उसको भाई दबा मिला। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के दो बेटिया व दो बेटे है। जिसमें मीना(25), रघुवीर(21), सुरेश (17), व प्रियंका (16 ) है। अचानक हुई घटना से घर पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। छोटे भाई मोहन लाल ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। इधर हिंडोली थाना पुलिस के एसआई इरशाद खान ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई।

ट्रेंडिंग वीडियो