script

बच्चों के भविष्य के साथ 5 साल से कर रहें हैं खिलवाड़, लगा दिया इसमें भी जुगाड़

locationजैसलमेरPublished: Jul 02, 2017 06:08:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

लाखेरी कस्बे के सुभाषनगर चौराहे पर 2013 में स्थापित विद्यालय को पांच वर्ष गुजर जाने के बाद भी स्थायी शिक्षक नहीं मिला है। विभागीय अधिकारी यहां पर प्रतिनियुक्ति का जुगाड़ लगाकर समय निकाल रहे है।

Permanent Teacher not appointed

Permanent Teacher not appointed

जानकारी के अनुसार जनता की मांग पर सुभाषनगर बस्ती में प्राथमिक विद्यालय शुरू हुआ था, तब से ही इस विद्यालय में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। 

विद्यालय प्रारम्भ के समय यहां पर गरमपुरा ग्रामीण विद्यालय से बानो पठान को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया था। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद ब्रह्मपुरी विद्यालय से श्याम शर्मा को लगाया गया था। उनका स्थानान्तरण होने के बाद शिक्षक रमेश नागर को लगाया गया।
यह भी पढ़ें
 आखिर जुलाई से पहले बच्चों को स्कूल जाना क्यों नहीं है पसंद, पढि़ए खास रिपोर्ट…

नागर का स्थानान्तरण के बाद व्यवस्था के लिए नोडल केन्द्र शंकरपुरा ने यहां पर संविदा शिक्षक ओमप्रकाश महावर को लगाया, जिनकी 31 मार्च को नियुक्ति अवधि समाप्त हो गई। बाद में कांकराडूंगर से मुकुट बिहारी सुमन को लगाया गया। 30 अप्रैल को वे भी अपने मूल विद्यालय चले गए तब से इस विद्यालय की स्थिति बिगड़ी हुई है। अब नोडल केन्द्र शंकरपुरा से रोजाना नए-नए शिक्षक को लगाया जा रहा है। 

ट्रेंडिंग वीडियो