scriptराज्यमंत्री चांदना ने खोला खजाना, 19 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झण्डी | raajyamantree chaandana ne khola khajaana, 19 karod ke vikaas kaaryon | Patrika News

राज्यमंत्री चांदना ने खोला खजाना, 19 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झण्डी

locationबूंदीPublished: Jul 07, 2019 04:21:51 pm

राज्यमंत्री अशोक चांदना ने शनिवार को अद्भुद हिंडोली व कीचड़ मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत की।

raajyamantree chaandana ne khola khajaana, 19 karod ke vikaas kaaryon

राज्यमंत्री चांदना ने खोला खजाना, 19 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झण्डी

 

पेच की बावडी. ग्राम पंचायत रोशन्दा में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर खेल व युवा मामलात राज्यमंत्री अशोक चांदना ने शनिवार को अद्भुद हिंडोली व कीचड़ मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ने रोशन्दा में करीबन 16 लाख की लागत से बने अनाज भंडारण का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत भवन में अशोक व मौलश्री का पौधा लगाया।
चाँदना ने ग्रामीणों से कहा कि हिंडोली विधानसभा की 12 व नैनवां की 4 कुल मिलाकर 16 ग्राम पंचायतों में 19 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांव के गली मोहल्लों में सीसी सडक़, विद्यालय में सौन्दर्यकरण, ग्रामीण क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक व सामुदायिक अस्पतालों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इसके बाद मंत्री चांदना ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनी। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर मंत्री के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, हिंडोली उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, विकास अधिकारी आर.पी गुप्ता, रोशन्दा सरपंच भोमली मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सतीश गुर्जर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो