scriptदांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन | Rajasthan News, Bundi News, Prabhat Pheri, Prayer Meeting, Anniversary | Patrika News

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

locationबूंदीPublished: Mar 12, 2020 09:36:39 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जिलेभर में आयोजन हुए। सप्ताह पर्यन्त चलने वाले आयोजनों की शुरुआत जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी तथा प्रार्थना सभा के साथ हुआ।

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

बूंदी.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जिलेभर में आयोजन हुए। सप्ताह पर्यन्त चलने वाले आयोजनों की शुरुआत जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी तथा प्रार्थना सभा के साथ हुआ। अम्बेडकर सर्किल से प्रभात फेरी को कार्यवाहक जिला कलक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी महाकवि सूर्यमल्ल मिश्रण चैराहा से एक खंभे की छतरी होते हुए कलक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क (गांधी उद्यान) पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक राजकुमार माथुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश जोशी, एडीम (सीलिंग) एयू खान, तहसीलदार भारत सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी, स्कूल छात्राएं, स्काउट गाइड आदि शामिल रहे।
गांधी उद्यान में पुष्पांजलि
कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में पुष्पांजलि व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां जिला कलक्टर, ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद लिटिल एंजिल विद्यालय के विद्यार्थियों व स्काउट गाइड ने बापू के प्रिय भजन गाए। भजनों के उपरांत सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में इम्मानुएल स्कूल के पादरी एलेक्स सेम, प्रकाश चंद जैन, पूर्व शहर वक्फ कमेटी सदर मौलाना असलम, विश्वनाथ महादेव मंदिर के पंडित संजय भारद्वाज ने प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर राजस्थान काजी कौंसिल के संरक्षक अब्दुल शकूर कादरी, स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग, प्रभारी सचिव राजेन्द्र, सीबीइओ त्रिभुवन गौतम आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो