scriptसडक़ किनारे आड़े तिरछे वाहनों से लग रहा जाम | sadaq kinaare aade tirachhe vaahanon se lag raha jaam | Patrika News

सडक़ किनारे आड़े तिरछे वाहनों से लग रहा जाम

locationबूंदीPublished: May 12, 2019 12:07:06 pm

बांसी बस स्टैंड से जाने वाले मुख्य रास्तों पर खड़े आड़े तिरछे वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है।

sadaq kinaare aade tirachhe vaahanon se lag raha jaam

सडक़ किनारे आड़े तिरछे वाहनों से लग रहा जाम

भण्डेड़ा. बांसी बस स्टैंड से जाने वाले मुख्य रास्तों पर खड़े आड़े तिरछे वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। लोगों ने बताया कि यहां आने वाले राहगीर आड़े तिरछे वाहन लगाकर अपने कार्य के लिए चले जाते है। जिससे यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार बांसी बस स्टैड़ से गुजरने वाले देई-नैनवां-बूंदी मुख्य मार्गों पर आवागमन के मुख्य रास्ते है। कस्बे में क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय जाने के लिए व देई मण्डी में जाना हो या जिला मुख्यालय यही से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पर आवागमन करने वाले राहगीर भी अपने साथ लाए दुपहिया वाहन चौपहिया वाहनों को सडक़ किनारे लगाकर लम्बे समय तक अपने काम के लिए चले जाते है। जिससे यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों को आवागमन के लिए आगे जगह नही मिलने से सडक़ पर ही रूकना पड़ता है। यहां पर अधिकतर समय पन्द्रह से बीस मिनट में ही बार बार जाम लगने से बड़े वाहनों सहित छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पडता है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो