बूंदी

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगा दिया जाम

वाहनों की लगी कतारें, समझाइश पर मानेजला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

बूंदीAug 17, 2018 / 05:50 pm

Devendra

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगा दिया जाम

नमाना. करजूना गांव में जले हुए ट्रांसफ ार्मर को बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं व ग्रामीणों ने नमाना-बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया। नमाना थाना अधिकारी प्रेमचंद गुर्जर ने विद्युत निगम के के उच्च अधिकारियों से बात कर ट्रांसफ ार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। करीब 2 घंटे तक मार्ग पर जाम रहने से आवागमन बंद रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 4 दिन से एक मोहल्ले में 16 केवी का विद्युत ट्रांसफ ार्मर जला हुआ है। उसको बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके चलते 30 घरों को 4 दिन से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इसी से खफ ा होकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे डेढ़ सौ ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर नमाना-बूंदी मार्ग पर अंग्रेजी बबूल लगाकर रास्ता जाम कर दिया और विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ट्रांसफ ार्मर बदलने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे नमाना थाना अधिकारी प्रेमचंद गुर्जर ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। थाना अधिकारी ने कनिष्ठ अभियंता से फ ोन पर बात कर एक घंटे में ट्रांसफ ार्मर बदलने आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।
-जले हुए ट्रांसफ ार्मर से नाराज होकर ग्रामीणों ने नमाना-बूंदी मार्ग जाम कर दिया। लोगों से समझाइश कर मार्ग को दुरुस्त करवाया। अधिकारियों द्वारा ट्रांसफ ार्मर बदलने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
प्रेमचंद गुर्जर, थाना अधिकारी नमाना
ग्रिड स्टेशन की बिजली रही ठप
रामगंजबालाजी. मांगली ग्रिड स्टेशन की विद्युत आपूर्ति गुरुवार रात को 1 घंटा बंद रही। जानकारी के अनुसार मांगली ग्रिड पर गुरुवार रात को 11 बजकर 45 मिनट पर अचानक जम्पर का तार टूट गया। ग्रिड पर तैनात कर्मचारियों ने एक घंटे में टूटे तार को ठीक किया। ग्रिड पर जम्पर टूटने से रामगंजबालाजी, सांवलपुरा, भंवरदा, उमरच, रायता व मांगली जलदाय विभाग की विद्युत आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही। निगम के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार हिंडोनिया ने दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचरियों से बिजली आपूर्ति शुरू करवाई।

Home / Bundi / समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगा दिया जाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.