scriptसेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य करें | seva, suraksha aur sanskaar ke adhik kaary karen | Patrika News

सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य करें

locationबूंदीPublished: Sep 07, 2018 07:56:31 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को यहां चौगान जैन नोहरे में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान-गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के कार्य का विस्तृत रूप में समझाया।

seva, suraksha aur sanskaar ke adhik kaary karen

सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य करें

विहिप का स्थापना दिवस
बूंदी . विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को यहां चौगान जैन नोहरे में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान-गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के कार्य का विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य किए जाएं। परिषद धर्म संसद और अखाड़ों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सेवा के कार्य कर रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री धनराज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मरक्षा मंच के सदस्य कुंज बिहारी बील्या ने की।विशिष्ट अतिथि धर्मरक्षा मंच के जिला संयोजक महेश जिंदल, विहिप के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शृंगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, जिला सहसंयोजक लक्की चौपड़ा, विहिप नगर अध्यक्ष पिताम्बर शर्मा मंचासीन थे। संचालन जिलामंत्री मांगीलाल गोचर ने किया।
घर-घर होगी बेटियों की बात, आज 58 बेटी पंचायत होगी
बूंदी. जिले में ‘बेटी बचाओÓ अभियान के प्रति जन-जागरुकता की और अभिनव पहल करते हुए ‘डॉटर्स आर प्रीशियसÓ अभियान के तहत जिले की 58 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ‘बेटी पंचायतÓ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमजन को ‘बेटियां अनमोल हैÓ का संदेश दिया जाएगा।
इस सम्बंध में बूंदी जिले में प्रथम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पीसीपीएनडीटी समन्वयक राजीव लोचन गौतम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सभी 58 पंचायतों में जाने वाले डेप रक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवराज गुर्जर, आईईसी समन्वयक अस्मा खान ने डेप रक्षकों को प्रजेन्टेशन से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग के साथ बेटी बचाओ क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन का सहयोग लिया जाएगा।
उपभोक्ता मंच की लोक अदालत आज
बूंदी. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुक्रवार को सुबह १०.३० से ४ बजे तक होगा। लोक अदालत में अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा एवं सदस्य विजेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे। लोक अदालत में बिजली, पानी, बीमा, टेलीफोन, मोबाइल एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण चिह्नित किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो