scriptतप रहा जिला अस्पताल, गर्मी से तड़प रहे रोगी | Temparata district hospital, patients suffering from heat | Patrika News

तप रहा जिला अस्पताल, गर्मी से तड़प रहे रोगी

locationबूंदीPublished: Apr 17, 2018 04:05:37 pm

Submitted by:

Devendra

गर्मी का पारा चढऩे लगा है, तापमान चालीस पार पहुंच गया है। पंखों की हवा गर्म लगने के साथ ही तपन से लोग परेशान होने लगे हैं

Temparata district hospital, patients suffering from heat

district hospital

बूंदी. गर्मी का पारा चढऩे लगा है, तापमान चालीस पार पहुंच गया है। पंखों की हवा गर्म लगने के साथ ही तपन से लोग परेशान होने लगे हैं। ऐसे मेें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती होने वाले रोगियों को कूलर की सुविधा नहीं मिल रही है। गर्मी में उन्हें पंखें में ही उपचार करवाना पड़ रहा है।
इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगी परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार अप्रेल माह के १५ दिन बीत गए हैं। गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। अस्पताल के मेडिकल, सर्जिकल, अस्थि, ट्रोमा वार्ड में भी कूलर नहीं चल रहे हैं। यहां पर भर्ती होने वाले रोगी बिना कूलर के गर्मी से परेशान होने लगे हैं। रोगियों को कूलर की कमी खलने लगी है।
ड्यूटी डॉक्टर भी परेशान
जिला अस्पताल में आउटडोर में ड्यूटी डॉक्टर भी गर्मी से परेशान हैं। बड़ी संख्या में रोगी चिकित्सक को घेरे रहते हैं। ऐसे में ड्यूटी कक्ष में गर्मी के कारण चिकित्सक की भी हालत खराब हो जाती है। ड्यूटी कक्षों में एयर कंडीशनर नहीं लगे हुए हैं, ना ही उनमें कूलर की पर्याप्त व्यवस्था है।
मार रहे बदबू, हाल भी खस्ता
मेडिकल वार्ड में भर्ती रोगी के पुत्र कागदी देवरा निवासी संदीप खत्री ने बताया कि वार्ड में कूलर बंद पड़े हैं। जो कूलर खिडक़ी में लगे हैं, उनमें बदबू आ रही है। उनकी सफाई नहीं होने से उन्हें चलाना मुश्किल है। ऐसे में वार्ड में सभी कूलरों की सफाई होकर उन्हें चलाया जाए। उधर अस्पताल में कई जगहों पर लगे कूलर क्षतिग्रस्त हैं। उनके पेड टूट चुके हैं। ऐसे में अस्पताल में कूलरों की कमी दिख रही है।
बहुत जल्द लग जाएंगे कूलर
कूलरों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। दो दिन में लगभग सभी जगह कूलर चालू हो जाएंगे। कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
डॉ.ओ.पी. वर्मा, उपनियंत्रक जिला अस्पताल बूंदी.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो