बूंदी

save his life… अपनी जान बचाने के लिए गांव में लेनी पड़ी शरण…

क्षेत्र के घाट का बराना में सोमवार को सुबह आवारा श्वानों ने वन्यजीव रोझ पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए रोझ गांव में आ गया।

बूंदीNov 18, 2019 / 03:41 pm

Devendra

save his life… अपनी जान बचाने के लिए गांव में लेनी पड़ी शरण…

नोताड़ा. क्षेत्र के घाट का बराना में सोमवार को सुबह आवारा श्वानों ने वन्यजीव रोझ पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए रोझ गांव में आ गया। यहां एक मकान के बरामदे में घुस गया। ग्रामीण राजू केवट ने बताया कि श्वानों के हमले में रोझ घायल हो गया था। घायल रोझ के बारे वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। उसके बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। गांव के पास ही जंगल होने से वन्यजीव यहां पर घूमते रहते हैं। इन पर आवारा श्वान समूह के रूप में हमला कर देते हैं। इनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
दो पक्षों में खूनी संधर्ष, एक दर्जन लोग घायल
केशवरायपाटन. गामछ गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटा के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी लखनलाल मीणा ने बताया कि गामछ गांव में पुरानी को रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इससे एक पक्ष के चेतराम, लालचंद, सोनू, हरिओम, महेश कुमार, गीता बाई, कैलाश बाई, हीराबाई व दूसरे पक्ष के रामलाल, महेन्द्र, देवराज, पुष्पा बाई घायल हो गई। घायलों को कोटा के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मीणा ने बताया कि अभी दोनों पक्षों का उपचार चल रहा है। दो की गंभीर स्थिति है। रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Home / Bundi / save his life… अपनी जान बचाने के लिए गांव में लेनी पड़ी शरण…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.